//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं कर्तव्यों की शपथ ली। समारोह में अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ मोहन तिवारी ने पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य प्रदीप परमार का सम्मान-चिह्न, शॉल एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
अधिवक्ता डॉ मोहन तिवारी ने नवनिर्वाचित जिला बार प्रधान विवेक कुमार उर्फ बॉबी रावत, महासचिव संजीव अत्री तथा पूर्व बार प्रधान के.पी. तेवतिया का भी शॉल एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में वरिष्ठ उपप्रधान भीष्म नारायण मुदगिल, उपप्रधान सुरेश शर्मा, महिला उपप्रधान आरती शर्मा, अतिरिक्त महासचिव के.पी. खटाना, कोषाध्यक्ष अंकित नागर, संयुक्त सचिव अरुण भारद्वाज, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य रंजीता पटेल, पुस्तकालय कार्यकारिणी सदस्य ज्ञान कौर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सुरेन्द्र सिंह व निर्वाचन अधिकारी सतेंद्र आधाना सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान जोगिंदर, पूर्व महासचिव संदीप पाराशर, कुणाल कांत शर्मा, बिजेंद्र पांडेय सहित अन्य अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने बार की एकता और अधिवक्ताओं के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

No comments :