HEADLINES


More

महिला सहकर्मी ने किया कंपनी मैनेजर का मर्डर:लिवइन पार्टनर संग गर्दन में 2 गोली मारी

Posted by : pramod goyal on : Friday, 18 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 गुरुग्राम में सेक्टर-70 के नाले से मृत मिले युवक की पहचान दिल्ली के सरिता विहार निवासी युवराज सिंह मनचंदा के रूप में हुई। वह गुरुग्राम सेक्टर-29 स्थित अडानी रियल्टी कंपनी में मैनेजर था। शुक्रवार को पुलिस ने इस केस का खुलासा करते हुए युवराज की पूर्व सहकर्मी आन्या वत्स और उसके लिव-इन पार्टनर संयम सचदेवा को अरेस्ट कर लिया।

पुलिसके मुताबिक, युवराज अपनी शादी की शॉपिंग करने घर से निकला था। इस दौरान उसकी दोनों आन्या और संयम से कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों ने उसकी गर्दन में दो गोली मारकर हत्या कर दी। शव को सात घंटे तक अपनी क्रेटा कार में ही रखे रखा। बाद में सेक्टर-70 के नाले में फेंक कर उत्तराखंड भाग गए। पुलिस ने दोनों को वहीं से अरेस्ट किया है।

पुलिस के मुताबिक, युवराज के कॉल डिटेल से दोनों पुलिस के जाल में फंसे। फिलहाल, दोनों पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में यूज की गई गन को बरामद करेगी।


No comments :

Leave a Reply