HEADLINES


More

फरीदाबाद में पूर्व लेडी सरपंच के परिवार को बंधक बनाकर डेढ़ करोड़ रुपए के गहने ले गए

Posted by : pramod goyal on : Friday, 18 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में पूर्व लेडी सरपंच के परिवार को बंधक बनाकर आरोपी डेढ़ करोड़ रुपए के गहने ले गए। इसमें 70 तोले सोना, ढ़ाई किलो चांदी शामिल है। इसके साथ ही अलमारी में रखे 3.5 लाख रुपए भी चोरी कर लिए गए।

घटना बल्लभगढ़ के शाहुपुरा गांव में हुई। पूर्व सरपंच राधा रानी परिवार के साथ घर में मौजूद थीं। चार-पांच युवक अचानक दीवार फांदकर घर में घुस आए। कमरे में सो रहे परिजनों को कुछ पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया।

बाहर से कुंडी लगाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब उनके पति देवी स्वरूप उठे तो उन्हें अलमारी से गहनें और कैश गायब मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सदर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

शाहुपुरा निवासी पूर्व सरपंच प्रतिनिधि देवी स्वरूप के मुताबिक, गुरुवार देर रात चोर घर की दीवार कूदकर अंदर दाखिल हुए। उस समय वह पत्नी राधा रानी और सबसे छोटे बेटे के साथ नीचे कमरे में सो रहे थे, जबकि दूसरा बेटा और उसकी पत्नी ऊपर के कमरे में थे।

परिवार की एक बहू बच्चे के साथ मायके गई हुई थी। चोरों ने वारदात के दौरान परिवार के कुछ सदस्यों के कमरों को बाहर से कुंडी लगा अंदर बंद कर दिया। इसके बाद घर से सोना-चांदी व नकदी चोरी कर ले गए।


No comments :

Leave a Reply