HEADLINES


More

एक्सीडेंट में सिविल इंजीनियर की मौत:कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 27 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़ सेक्टर-3 में रविवार को कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार सिविल इंजीनियर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह कंपनी के काम से साइट का सर्वे करने जा रहा था। मृतक की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी 26 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

सेक्टर-8 थाना पुलिस के अनुसार संदीप कुमार पिछले कई वर्षों से फरीदाबाद में रह रहा था। उसने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया हुआ था। करीब एक साल पहले ही उसने फरीदाबाद की एक निजी कंपनी जॉइन की थी और वर्तमान में सर्विस मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह सेक्टर-56 में किराए के मकान में अकेला रहता था।


No comments :

Leave a Reply