HEADLINES


More

अटाली गांव स्थित सैनी धर्मशाला में सैनी समाज की बैठक आयोजित की गई

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 27 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 अटाली गांव स्थित सैनी धर्मशाला में सैनी समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सैनी समाज अटाली के प्रधान जीतमल सैनी ने की। इस अवसर पर लहरी सैनी,शेरसिंह सैनी,गिर्राज सैनी, देवी सैनी, बिरजन सैनी, धर्मवीर सैनी, बलदेव सैनी ,रामकुमार सैनी ,भूरा सैनी ,खुन्ना सैनी ,महेश सैनी मौजूद थे।

बैठक में समाज  में  फैली हुई  कुरीतियों  के खिलाफ चल  रही  मुहिम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में 52 पाल  की पंचायत द्वारा सामाजिक बुराइयों जैसे दहेज प्रथा ,शादी समारोह में फिजूलखर्ची , मृत्युभोज ,नशाबंदी ,गौ सेवा ,विवाह संबंधित विवादों को लेकर जो निर्णय लिया गया है,सैनी समाज अटाली द्वारा उसका समर्थन किया गया।
सैनी समाज अटाली के प्रधान जीतमल सैनी ने कहा कि सैनी समाज 52 पाल के निर्णय का स्वागत करता है और समाज के सभी लोग 52 पाल के साथ खड़ा हुआ है। समाज में व्याप्त सभी बुराइयों को दूर करने के लिए सैनी समाज अहम योगदान देगा। उन्होंने कहा कि विवाह उत्सव के दौरान सैनी समाज में कोई भी व्यक्ति डीजे नहीं बजाएगा। बैठक में शादी समारोह के दौरान किन्नरों द्वारा नेग देने का भी मुद्दा उठाया गया है। किन्नरों को नेग के तौर पर केवल 11 सौ रुपए प्रदान किए जाएगें। बैठक में शिक्षा और रोजगार पर भी चर्चा की गई। 


No comments :

Leave a Reply