//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाएं लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में अपराध शाखा सेंट्रल व बॉर्डर की टीमों ने अलग-अलग वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सूरजकुण्ड क्षेत्र में 24 जून को मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए धीरज निवासी गाँव स्वामिका जिला पलवल को सेक्टर-76 एरिया से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपित के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
इसी क्रम में अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने थाना ओल्ड फरीदाबाद में दर्ज वाहन चोरी के एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए मुन्ना वासी सूर्या विहार पार्ट-02 फरीदाबाद को बाईपास रोड सेक्टर-37 से गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से भी चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
दोनों आरोपितों को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

No comments :