HEADLINES


More

फरीदाबाद में नकली एशियन पेंट्स बेचते दुकान मालिक पकड़ा

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 12 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के SGM नगर इलाके में नकली एशियन पेंट्स बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुकान पर छापेमारी कर नकली पेंट से भरी 6 बाल्टियां बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने दुकान मालिक विकास गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार एशियन पेंट्स कंपनी के कॉपीराइट और ट्रेडमार्क से जुड़े मामलों की जांच करने वाली टीम को सूचना मिली थी कि SGM नगर क्षेत्र की एक दुकान पर कंपनी के नाम से नकली पेंट बेचा जा रहा है। इसके बाद कंपनी की ओर से जांच अधिकारी अनुज कुमार ने पुलिस को शिकायत दी।

शिकायत मिलने के बाद SGM नगर थाना पुलिस की टीम अनुज कुमार के साथ गुप्ता पेंट और हार्डवेयर दुकान नंबर D-121, पटेल चौक के पास पहुंची। यहां दुकान पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम विकास गुप्ता बताया और खुद को दुकान का मालिक बताया। तलाशी लेने पर दुकान से एशियन पेंट्स के नाम वाली 6 बाल्टियां बरामद हुईं।


पुलिस के मुताबिक बरामद बाल्टियों में एपेक्स डस्ट प्रूफ की 20 और 10 लीटर की बाल्टियां, एपेक्स शाइन 20 लीटर,एपकोलाइट प्रीमियम इमल्शन 20 लीटर और ट्रैक्टर इमल्शन की 20 और 10 लीटर की बाल्टियां शामिल हैं। इन सभी में अलग-अलग तरह का पेंट भरा हुआ था। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में ले लिया।

No comments :

Leave a Reply