HEADLINES


More

मीडिया विभाग द्वारा आयोजित चार दिवसीय 'सत्रारंभ-2026' का हुआ समापन

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 12 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद,12 सितंबर 2026: जे.सी.बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी,वाईएमसीए के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आज 'सत्रारंभ-2026' नई शुरुआत, अनंत संभावनाएं...का भव्य समापन हुआ। मुख्यातिथि इंडिया हैबिटेट सेंटर के डायरेक्टर एवं एमसीयू भोपाल के पूर्व कुलपति प्रो.के.जी. सुरेश और वाईएमसीए मोब प्रेजिडेंट मोहित वोहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.राजीव कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।


विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.राजीव कुमार ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में नए सत्र की शुरुआत पर विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को विश्वविद्यालय की सुविधाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

वाईएमसीए मोब संस्थापक इंजीनियर मोहित वोहरा ने छात्रों को बदलते पेशेवर माहौल में तकनीकी कौशल विकसित करने और स्टार्टअप्स के मॉडल का अध्ययन करने की सलाह दी। छात्रों को सेमिनार और प्रदर्शनियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया कि पूर्व छात्र संगठन (मोब ) हर कदम पर उनका मार्गदर्शन करने के लिए तैयार है। मोब से जुड़कर विद्यार्थी भविष्य की संभावनाओं के लिए सहयोग अवश्य लें।

इंडिया हैबिटेट सेंटर के डायरेक्टर एवं एमसीयू भोपाल के पूर्व कुलपति प्रो.के.जी.सुरेश ने अपने संबोधन में मीडिया छात्रों को उद्योग जगत की बदलती जरूरतों के प्रति सजग रहने और अपनी रचनात्मकता का पूर्ण उपयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और उच्च शिक्षा से बदलती अपेक्षाओं पर बात की। उन्होंने छात्रों से उन आदर्शों और जिम्मेदारियों पर जोर दिया जिनका मीडिया पेशेवरों को पालन करना चाहिए। छात्रों से निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ तथ्य एवं सत्य पर आधारित सकारात्मक पत्रकारिता करने का आह्वान किया।

विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध जनों के अनुभव छात्रों की अकादमिक यात्रा के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि छात्रों को अनुभवी पेशेवरों और शिक्षाविदों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, जिनके अनुभव और उपलब्धियां उनकी अपनी शैक्षणिक और व्यावसायिक यात्रा के लिए प्रेरणा का काम कर सकती हैं।

No comments :

Leave a Reply