//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद - हरियाणा गवर्नमेंट पी डब्लू डी मैकिनिकल वर्कर्स यूनियन रजि न 41 सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उपप्रधान राकेश तंवर व राज्य मुख्य संगठन सचिव योगेश शर्मा, राज्य उप कोषाध्यक्ष हितेश शर्मा, नें सयुंक्त प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि संगठन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 02 सितम्बर 2026 को सुकोमल सैन भवन फ़रीदाबाद मे हुई थी,जिसमे जुलाई 2026 मे संगठन के आंदोलन के चलते 8 जुलाई 2026 को सिंचाई मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी तथा 28 जुलाई को जन स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री रणबीर गंगवा से संगठन की बातचीत की समीक्षा
की गई। जिनमे सिंचाई मंत्री से सकरात्मक बातचीत रही लेकिन आज तक सहमति के बावजूद मांग पत्र के माने गए विषयों पर न तो मिनट्स आफ मीटिंग निकली गई और न ही कोई परिपत्र जारी हुए जिससे कर्मचारियों मे रोष है।दूसरी ओर जन स्वास्थ्य मंत्री नें बातचीत मे न तो संगठन को पूरा समय दिया और सहमति वाले मुद्दों पर जो बैठक की कार्यवाही निकाली गई वह भी नकरात्मक थी तथा बातचीत मे मुख्य रूप से रेशनेलाइजेशन के नाम पर सभी प्रमोशनल व ग्रुप डी के बहुत सारे पदों की समाप्ति करने, जन स्वास्थ्य विभाग को जल जीवन मिसन के नाम पर पंचायतो व नगर निगमो के हवाले करने पर संगठन के विरोध पर कोई संतोषजनक जवाब देने कि बजाए सरकार की नीतियों का बचाव किया। जिससे जहाँ विभागों को निजी हाथो मे सौपने व जनता को मुलबूत सुविधाओं से वंचित कर नोजवानो के लिए रोजगार के रास्ते बंद होंगे, कर्मचारियों के सेवा नियमों, वेतन विसंगतियों पर भी केवल लीपा पोती करते रहे, कर्मचारियों के जरूरी केस महीनो मुख्यालय मे लंबित पडे रहते है, विभाग मे भ्रष्टाचार आलम पर है। कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने पर माननीय न्यायलय के अनेको फैसलों के बावजूद विभाग एलपीए मे जा रहीं है, जिस पर विभाग व मंत्री बिलकुल भी गंभीर नहीं है।प्रमुख अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए संगठन से अनावश्यक पत्राचार कर गैर जरूरी दस्तावेज मांग रहे है। जो कार्य श्रम विभाग का है वह वो खुद कर रहे है।फिल्ड कर्मचारी यदि अपने आवश्यक पेंडिंग कार्य बारे मुख्यालय आते है तो उन पर कार्यवाही बारे फील्ड अधिकारियो को निर्देशित किया जा रहा है। इसलिए कर्मचारियों के रोष को देखते हुए संगठन नें आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत कार्यक्रम घोषित किए गए है कि 07 सितम्बर से 11 सितम्बर 2026 तक सभी जिलों कि विस्तारित बैठक कर आगामी आंदोलन बारे तैयारी की जाएगी। उसके बाद 15 सितम्बर से 18 सितम्बर 2026 तक तीनो विभागों के सभी सर्कलों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा व प्रमुख अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के संगठन पर अनावश्यक तानाशाही के विरोध मे पुतला दहन किया जाएगा।तत्पश्चात यदि इसके बावजूद भी बातचीत द्वारा समाधान न करने व विभागों को बर्बाद करने के निर्णय से पीछे नहीं हटते तो 24 अक्टूबर 2026 को जन स्वास्थ्य मंत्री के हिसार कैंप कार्यालय पर आंदोलन शुरू किया जाएगा तथा रात को बरवाला व नलवा विधानसभा मे पब्लिक मीटिंग कर सरकार की जन विरोधी नीतियों तथा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोली जाएगी। बैठक मे नगरपालिका व फायर कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार की तानाशाही की कड़े शब्दों में निंदा की गई व ब्रांच से राज्य स्तर पर आंदोलन का तन मन धन से सहयोग करने का निर्णय लिया गया।

No comments :