//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। हरियाणा में तीन आइपीएस अधिकारियों को दो दिन के अंतराल में ही फिर से स्थानांतरित कर दिया गया है। वीरवार को देर रात जारी आदेशों में पलवल की पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाईं गईं मेघा भूषण अब पानीपत जिला संभालेंगी।
इसी तरह पानीपत की एसपी बनाईं गई दिप्ति गर्ग को अब पलवल की नई एसपी बनाया गया है। करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणिया को पहले करनाल के एसपी पद से स्थानांतरित कर एसटीएफ मुख्यालय में एसपी लगाया गया था, लेकिन अब उन्हें यहां से हटाकर कमांडेंट प्रथम आइआरबी (भौंडसी) में लगाया गया है।
इसके साथ ही भौंडसी स्थित प्रथम आइआरबी में कार्यवाहक कमांडेंट लगाई गईं एचपीएस अधिकारी पूजा डाबला का तबादला आदेश रद कर दिया गया है।

No comments :