HEADLINES


More

जमाई कॉलोनी, फरीदाबाद में 30.27 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 6 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 6 सितंबर 2026। नशे की बिक्री और सप्लाई के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने जमाई कॉलोनी में एक महिला को 30.27 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से बरामद नशीला पदार्थ कब्जे में ले लिया गया है।

गिरफ्तार महिला की पहचान गुलबशा पत्नी शाहरुख, पुत्री जाकिर, निवासी जमाई कॉलोनी, थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद के रूप में हुई है। यह कार्रवाई एचएसएनसीबी के ब्यूरो प्रमुख एडीजीपी श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशन और श्री राजेन्द्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन में की गई।

यूनिट प्रभारी निरिक्षक संग्राम सिंह ने बताया की टीम यूनिट के एएसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक महिला जमाई कॉलोनी में नशीला पदार्थ बेच रही है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर महिला को रोककर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार महिला के हाथ में एक प्लास्टिक की थैली थी। नियम के अनुसार उसकी तलाशी राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में महिला अधिकारी द्वारा ली गई। तलाशी के दौरान प्लास्टिक की थैली से स्मैक बरामद हुई। वजन करने पर नशीले पदार्थ का वजन 30.27 ग्राम पाया गया। महिला से बरामद नशीला पदार्थ रखने के संबंध में वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सकी। इसके बाद पुलिस ने नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद में FIR नंबर 434, दिनांक 05.09.2026 के तहत धारा 21(B) NDPS Act में मामला दर्ज किया


गया है। मामले को थाना सूरजकुंड के हवाले कर दिया गया है। जंहा पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला को स्मैक कहां से मिली थी और इसके पीछे किसी और व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। मामले में आगे की जांच जारी है।

एचएसएनसीबी आमजन से अपील करती है कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत एचएसएनसीबी हेल्पलाइन – 90508-91508, मानस टोल-फ्री हेल्पलाइन – 1933, और मानस पोर्टल ncbmanas.gov.in पर दे सकते है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।


No comments :

Leave a Reply