HEADLINES


More

सीवर युक्त पानी पीने को मजबूर है जवाहर कॉलोनी वासी, अधिकारी और नेता मौन

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 6 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। पिछले कई दिनों से जवाहर कॉलोनी एन आई टी फरीदाबाद में सारन गांव से लगतीं हुई गुरूद्वारा रोड़ पर गली नंबर एक व दो ओर तीन नम्बर गलियों में पीने के स्वच्छ पानी की किल्लत


से यहां के निवासी काफी परेशान है।पिछले महिनों से पानी मोल लेकर जीवित है। क्योंकि या तो नगर निगम द्वारा पानी की सप्लाई होती नहीं है और अगर कभी कभार थोड़ी बहुत देर के लिए होती तो उसमें सीवरेज लाइन का भयंकर बदबू दार पानी ‌सपलाई किया जा रहा है।  इस विषय में विधायक और क्षेत्र के पार्षदों को बार बार अवगत कराया जाता रहा है। वह किसी जे ई अधिकारी आदि को फोन कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर देते हैं। समस्या जो कि त्यों बनी हुई है और जनता त्राहि-त्राहि माम कर रही है। फरीदाबाद नगर निगम में कोई भी अधिकारी पीड़ित नागरिकों की सुध लेने वाला नहीं है।  बच्चे, बुड्ढों  को गम्भीर रोगों ने घेरा हुआ है।  शहरी में गंदगी ओर दूषित पानी पीने से लोगों में गम्भीर बीमारीयां फैलती जा रही है। इस मूलभूत समस्या से  सभी अधिकारी और विधायक, मंत्री अनजान बने हुए हैं। मजदूर नेता एस डी त्यागी का कहना है कि नगर निगम को भंग कर देना चाहिए। सरकार में कुछ तो गडबड है जो भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने में कामयाब नहीं हो रही है। कहने को तो फरीदाबाद स्मार्ट सिटी है, लेकिन हालात इतने चिंताजनक है कि चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। 

चुनाव के समय नेताओं को इन कॉलोनी वासियों की सबसे अधिक याद आती है, लेकिन इसके बाद वे उनकी सुध भी नहीं लेते है। जबकि इन कॉलोनियों में अधिकांश मजदूर तबके के लोग रहते है। लोग अपने काम धंधो पर जाये या फिर पानी ढोने में लगे रहे। 



No comments :

Leave a Reply