HEADLINES


More

थाना छायंसा क्षेत्र से ATM उखाड़कर ले जाने वाले गिरोह का मुख्य साजिशकर्ता काबू

Posted by : pramod goyal on : Monday, 7 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। 13/14 अगस्त की रात्रि को थाना छांयसा क्षेत्र के अंतर्गत चोरीशुदा फॉर्च्यूनर गाड़ी से SBI बैंक का ATM उखाड़कर ले जाने के मामले में AVTS सिकरोना की टीम ने मुख्य आरोपी हनीश उर्फ होशी(42) वासी गांव धौज फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फरीदाबाद पुलिस ने ₹5000 का इनाम घोषित किया हुआ था। उस पर 38 मामले पूर्व में भी दर्ज है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार 13/14 अगस्त की रात को थाना छांयसा क्षेत्र के अंतर्गत एक एसबीआई बैंक का एटीएम चोरी कर लिया गया था। एटीएम मशीन में 8 लाख से अधिक रुपए थे। जिस संबंध में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।  

उन्होंने आगे बताया कि AVTS सिकरोना की टीम ने मुख्य आरोपी हनीश उर्फ होशी(42) वासी गांव धौज फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसकी पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों ने ATM को बेल्ट की सहायता से फॉर्च्यूनर गाड़ी से बांधा और खींचकर ATM को उखाड़ कर गाड़ी की डिग्गी में रख लिया और धौज गांव के पहाड़ में ले जाकर एटीएम मशीन को तोड़कर पैसे निकाल लिये। 

उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि जिस फॉर्च्यूनर गाड़ी से वारदात को अंजाम दिया गया था वह गाड़ी सेक्टर 16 से चुराई गई थी। फॉर्च्यूनर गाड़ी को पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया था।

एटीएम चोरी करने की घटना में उसके तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी पर पूर्व में भी ATM उखाड़ने के 8/10 मामलों सहित कुल 38 मामले दर्ज है। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है



No comments :

Leave a Reply