HEADLINES


More

रिटायर्ड कर्मचारी संघ फरीदाबाद 29 व 30 सितंबर को मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर 24 घंटे का पड़ाव डालेंगे

Posted by : pramod goyal on : Monday, 7 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद ( ) 7 सितंबर। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी पेंशनर्स फेडरेशन के आवाहन पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ फरीदाबाद 29 व 30 सितंबर को सरकार द्वारा अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए जिला उपायुक्त फरीदाबाद के कार्यालय पर 24 घंटे का पड़ाव डालेंगे। आज नगर निगम यूनियन के कार्यालय में आयोजित मीटिंग में यह फैसला लिया गया मीटिंग की अध्यक्षता जिला प्रधान नवल सिंह ने की तथा संचालन जिला सचिव लज्जाराम ने किया। मीटिंग को संबोधित करते हुए राज्य उप प्रधान श्रीमती आशा शर्मा एवं राज्य उप प्रधान यू. एम. खान ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन व मंत्रियों विधायकों तथा प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देते आ रहे हैं। लेकिन सरकार व प्रशासन के कानों पर जू तक नहीं रेंगती।

केंद्र सरकार आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट में किंतु-परंतु लगाकर सर्वे कराकर गुमराह कर के लटकाए जा रही है वित्त विधेयक में शर्तें लगाकर जो कर्मचारी 31 दिसंबर 2025 से पहले रिटायर हुए हैं उनको आठवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा और जो 1 जनवरी 2026 के बाद रिटायर होंगे उनको लाभ मिलेगा और सरकार की मर्जी के ऊपर है लाभ दे या ना दे पेंशनर की पेंशन पर सरकार डाका डालने जा रही है। कोरोना काल का 18 महीने का DA का एरियर नहीं दिया, कैशलेस चिकित्सा नहीं दिया, LTC को बंद करने जा रही है, क़ौमूट की गई पेंशन की राशि को काटने की समय सीमा कम नहीं कर रही सरकार के प्रति निधि अपनी पेंशन और भत्ते को बराबर ले रही है। उनसे सरकार का खजाना खाली नहीं होता। पूंजी पतियों के लोन माफ कर दिए जाते हैं इनको लेकर पेंशनरों में सरकार के रवैया के प्रति काफी आक्रोश है। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पेंशनरों ने मीटिंग के बाद जुलूस बनाकर नगर निगम कार्यालय को गेट पर सफाई कर्मचारी यूनियन द्वारा किए जा रहे धरना व प्रदर्शन में सम्मिलित होकर उनकी मांगों का समर्थन किया और उनकी हड़ताल को जायज ठहराया रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान नवल सिंह व प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत ने माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी से अपील की है की सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें और हड़ताल को समाप्त कराए। प्रदेश में गंदगी से बुरा हाल है बीमारी फैलने का खतरा है आज की मीटिंग में वरिष्ठ उप प्रधान अमर सिंह बैसला, कोषाध्यक्ष खजान सिंह, ब्लॉक प्रधान रतिराम व साबिर खान, उप प्रधान जयपाल चौहान हरबीर सिंह सन मल्होत्रा कासिम अली शिवराज भड़ाना एसके शर्मा आदि उपस्थित थे।


 

No comments :

Leave a Reply