HEADLINES


More

शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का झांसा देकर ₹9.66 लाख की ठगी, एकओर खाताधारक बरेली से काबू

Posted by : pramod goyal on : Monday, 7 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना NIT टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ₹9.66 लाख की साइबर ठगी के मामले में एक खाताधारक अर्जुन लाल(26) वासी बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से ₹10,000 ट्रांसफर किए गए थे। 


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-43, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 8 अक्टूबर 2025 को उसके पास एक विदेशी नंबर से WhatsApp कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने स्वयं को Mew Wealth Private Limited का सहायक बताया। महिला ने शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया और शिकायतकर्ता का निवेश संबंधी अकाउंट खुलवाकर अलग-अलग UPI आईडी एवं बैंक खातों में धनराशि जमा करवाई।

ठगों ने लगातार अधिक मुनाफे का विश्वास दिलाते हुए शिकायतकर्ता से अक्टूबर 2025 के दौरान कुल ₹9,66,000 विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिये। जिसकी शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अर्जुन लाल पहली लेयर का खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के 10,000 रुपये आये थे। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply