HEADLINES


More

हरियाणा में 7 IPS और 39 HPS का ट्रांसफर:फरीदाबाद समेत 4 जिलों में नए DCP

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 20 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा सरकार ने रविवार को 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग ऑर्डर जारी किए। राजेश कुमार को SP लॉ एंड ऑर्डर, पंचकूला की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास SP STF और SP सोशल आउटरीच, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। परबीना पी. को SP GRP, अंबाला कैंट नियुक्त किया गया है।

राजेश मोहन को DCP सेंट्रल फरीदाबाद और प्रतीक गहलोत को DCP मानेसर लगाया गया है। प्रतीक गहलोत को 4th IRB, मानेसर के कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। आयुष यादव को DCP साउथ, गुरुग्राम और जयबीर सिंह को DCP क्राइम, फरीदाबाद की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा नरेंद्र सिंह को SP SCB (H), उषा देवी को SP SCB (H) और SP सोशल आउटरीच की जिम्मेदारी दी गई है। जितेंद्र गेहलावत को DCP गोहाना के साथ DCP क्राइम, सोनीपत का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। हितेश यादव को DCP बहादुरगढ़ नियुक्त किया गया है।


No comments :

Leave a Reply