HEADLINES


More

स्कूल से 4.80 लाख कैश समेत लैपटॉप चोरी:अलमारी और दराज का लॉक तोड़ा

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 19 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद शहर की डबुआ कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में दो नकाबपोश चोर 4.80 लाख कैश समेत चार लैपटॉप और मोबाइल लेकर फरार हो गए। चोरी का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। चोरी की इस वारदात को रात के करीब 3 बजे अंजाम दिया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

स्कूल संचालक प्रदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के स्टाफ की सैलरी देने के लिए पैसे रखे हुए थे, लेकिन वो स्कूल नही जा पाए थे। जिस कारण सैलरी नही बट सकी थी। सुबह जब स्कूल का स्टाफ पहुंचा तो देखा कि ऑफिस का लॉक टूटा हुआ है। इतना ही नही अंदर रखी अलमारी और दराज भी खुला हुआ है। जिसके बाद उनको सूचना दी गई।

चोर स्कूल से करीब 4 लाख 80 हजार रुपए की नकदी, चार लैपटॉप और एक मोबाइल फोन लेकर गए है। चोरी की पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें तीन संदिग्ध चोर दिखाई दे रहे हैं। जो अलमारी और दराज का लॉक तोड़ रहे है।


No comments :

Leave a Reply