HEADLINES


More

फरीदाबाद में 7वीं के छात्र पर पिटबुल का हमला:हाथ-पैर समेत 16 जगह काटा

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 20 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में पिटबुल कुत्ते ने 7वीं कक्षा के छात्र पर हमला कर दिया। पिटबुल ने बच्चे के हाथ-पैर समेत शरीर पर 16 जगह काट लिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर किया था।

लेकिन अब बच्चे का इलाज घर पर चल रहा है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

NIT-3 नंबर के ब्लॉक-बी निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह बीके चौक पर बिरयानी की रेहड़ी लगाता है। शनिवार शाम उनका 7वीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा ग्रन्थ साइकिल लेकर गली में गया था। घर से कुछ दूरी पर वह एक मकान के सामने अपने दोस्त के साथ खड़ा होकर बात कर रहा था। इसी दौरान मकान मालिक ओम का पिटबुल कुत्ता घर से बाहर निकला और ग्रन्थ पर हमला कर दिया।


No comments :

Leave a Reply