//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 04 सितंबर को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा व 1 रौंद के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान आदित्य(21) वासी तिलपत पल्ला फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांच बार्डर की
टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि तिलपत पल्ला फरीदाबाद के रहने वाले आदित्य के पास अवैध हथियार है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने आदित्य को सराय फरीदाबाद क्षेत्र से काबू किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा व 1 रौंद बरामद हुआ। आरोपित के विरुद्ध थाना सराय में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टा को 5000 रुपये में गाजियाबाद उत्तर प्रेदश से लेकर आया था। आरोपी पर पूर्व में उत्तर प्रदेश में एक आर्म्स एक्ट व एक लूट का मामला दर्ज है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :