//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड पर इंश्योंरेश पॉलिसी डीएक्टिवेट करने के नाम पर 39,329 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने शोएब(25) व शेख दिलशाद अली(29) वासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने ठगों को अपना बैंक खाता दिया था। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार बल्लभगढ वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 9 दिसंबर 2025 को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया, जिसने बताया कि शिकायतकर्ता के इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड पर एक इंश्योंरेश पॉलिसी एक्टिवेट है, जिसको डीएक्टिवेट करने के लिए व्हॉट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। शिकायतकर्ता ने उसे लिंक पर अपनी क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स भर दी, जिसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से कुल 39,329 रुपये कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी शोएब खाताधारक है, जिसने अपना खाता आगे दिलशाद को दिया था व दिलशाद ने यह खाता आगे ठगो को उपलब्ध करवाया था। शोएब के खाता में ठगी के 10,000 रुपये आये थे। शोएब चौथी पास है व दिलशाद 10वीं पास है तथा ट्रेवल एजेंट का काम करता है। दोनों आपस में जानकार हैं।

No comments :