HEADLINES


More

11 वर्ष से फरार उद्घोषित अपराधी मुंबई से काबू, थाना तिगांव पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 4 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 4 सितंबर। फरीदाबाद पुलिस *वीकेंड अभियान* के अंतर्गत उद्घोषित अपराधियों (PO) की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2011 के एक‌ चोरी के प्रयास के मामले में माननीय न्यायालय द्वारा घोषित P.O. को थाना तिगांव पुलिस टीम ने दादर, मुंबई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी शेखर, निवासी गांव बदरौला को वर्ष 2015 में न्यायालय ने PO घोषित किया था। 


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी शेखर के खिलाफ थाना तिगांव में वर्ष 2011 में चोरी के प्रयास से संबंधित मामला दर्ज हुआ था। मामले की कार्रवाई के दौरान वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ, जिसके चलते माननीय न्यायालय द्वारा वर्ष 2015 में उसे उद्घोषित अपराधी (PO) घोषित कर दिया गया था।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में फरीदाबाद पुलिस द्वारा *वीकेंड अभियान* चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना तिगांव पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना एवं तकनीकी सहायता से आरोपी शेखर के मुंबई में होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर थाना की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शेखर को दादर, मुंबई, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले करीब 22 वर्षों से मुंबई में रह रहा है। वर्ष 2011 में वह अपने गांव बदरौला आया था, इसी दौरान थाना तिगांव क्षेत्र में चोरी के प्रयास से संबंधित मामले में उसका नाम सामने आया था। इसके बाद वह दोबारा मुंबई चला गया और वहीं रहने लगा।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शेखर के खिलाफ मुंबई में भी एक मामला दर्ज है। फरीदाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply