HEADLINES


More

क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने चोर को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 4 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने सेक्टर-21C स्थित एक कार्यालय में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान धर्मेंद्र (19), निवासी शर्मा चौक, एनआईटी फरीदाबाद के रूप में हुई है।



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विजय निवासी नंगला गुजरान ने पुलिस चौकी अनखीर में शिकायत दी थी कि वह सेक्टर-21C स्थित मस्कटियर बिजनेस एलएलपी के कार्यालय में कार्य करता है। 30 अगस्त 2026 को जब वह कार्यालय पहुंचा तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर कार्यालय से 3 लैपटॉप, 1 मोबाइल फोन तथा अन्य सामान गायब मिला। जिस पर थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर कार्यालय में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी सामान शिफ्टिंग में मजदूरी का कार्य करता है।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर 2 लैपटॉप और एक बैग बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के अन्य साथी तथा चोरी किए गए शेष सामान के संबंध में भी जांच की जा रही है। आरोपित को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :

Leave a Reply