फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने ETO सुरेंद्र पूनिया को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उसके ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, ETO सुरेंद्र पूनिया पर कबाड़ से भरे ट्रक को छोड़ने की एवज में एक लाख रुपए की मांग की थी। इस संबंध में शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले की जांच शुरू की और ट्रैप की योजना बनाई।
ACB की टीम ने शिकायतकर्ता के साथ मिलकर ट्रैप की कार्रवाई की। जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान उसके ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद किए जाने की बात सामने आई है।
गिरफ्तारी के बाद ACB अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रिश्वत की मांग किन परिस्थितियों में की गई थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।

No comments :