HEADLINES


More

नगरपालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल का समर्थन म्युनिसिपल कर्मचारी फेडरेशन ने किया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 25 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 25 अगस्त


नगर निगम फरीदाबाद में चल रही नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की हड़ताल का समर्थन म्युनिसिपल कर्मचारी फेडरेशन नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारियों साथियों ने किया हाथ में काले झंडे लेकर बी के चौक तक निकाला विरोध जलूस कर्मचारी कर्मचारी भाई भाई का दिया नारा

नगर निगम मुख्यालय पर हड़ताल के 20 वे दिन भी अपनी माँगो को लेकर डटे रहे कर्मचारी आज की हड़ताल का समर्थन करने के लिए नगर निगम फरीदाबाद की म्युनिसिपल कर्मचारी फेडरेशन के सैकड़ों कर्मचारियों ने किया

आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान दलीप बोहोत ने की संचालन जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला ने किया समर्थन करने आए फेडरेशन के प्रधान रमेश जांगलान ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि फरीदाबाद का पुलिस प्रशासन यह न समझे कि यह हड़ताल सफाई कर्मचारियों की है यदि प्रशासन ने गरीब सफाई कर्मचारीयो पर किसी भी प्रकार की उत्पीड़नात्मक कार्यवाही की तो नगर निगम फरीदाबाद का एक एक कर्मचारी उसका डटकर सामना करेगा नगर निगम के सभी कर्मचारी हड़ताल के समर्थन में है

हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए जिला प्रधान दलीप बोहोत, फैडरेशन के प्रधान रमेश जांगलान, राज्य सचिव अनूप चिंडालिया, बलबीर बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, अनिल चंडालिया जिला सचिव गुरुचरण ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को कोर्ट का बहाना बनाकर पक्का नहीं करना चाहती है पालिका रोल के कर्मचारियों को 58 साल की नौकरी की गारंटी देना चाहती है जो आज तक भी सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों भी नहीं दी है संघ सरकार की इस झूठी गारंटी का विरोध करता है हरियाणा में सभी पालिका परिषद निगमों के कच्चे कर्मचारियों को सरकार एक कलम से पक्का करे जब तक कच्चे कर्मचारी पक्के नहीं तब तक यह हड़ताल किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होगी

आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा   कमला राज्य उपाध्यक्ष , राज्य सचिव अजय शास्त्री बलबीर सिंह बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया  फेडरेशन कार्यालय यूनियन के प्रधान नरेश बैंसला,  महासचिव विजय कश्यप, उद्यान विभाग के प्रधान सुरजीत नागर रमेश पहलवान, नेत्रपाल शर्मा साबीर खान जिला उपप्रधान सुदेश जैनवाल,   राकेश चिंडालिया महेन्द्र कुड़िया सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन श्रीनदं ढकोलिया वरिष्ठ उपप्रधान  सफाई कर्मचारी यूनियन, जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन से प्रधान राहुल चिंडालिया सचिव विशाल पारचा वरिष्ठ उपप्रधान मदन देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन फायर यूनियन प्रधान मेघ श्याम राकेश चिंडालिया रमेश विद्लान हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी
रणजीत शुक्ला प्रधान कार्यालय लिपिक यूनियन यूनियन  सौरभ श्रीवास्तव सचिव प्रेमपाल प्रचार सचिव, दर्शन सोया प्रधान NIT जॉन सुरेन्द्र चौटाला, लक्ष्मण परचा ऑडिटर धर्म सिंह नरेश भगवाना बल्लभगढ़ जोन राजबीर चिंडालिया दानसिंह  नैन उज्ज्नवाल राकेश मेंढ़वाल सुनील मेहरोलिया  श्री पाल मौर्या बल्लू चिंडालिया  राहुल मेंढवाल गुलशन ललित सोनू बेनीवाल जतिन उज्जैन वाल, महिला नेता सुरेश देवी ललिता राजवती कविता बिना शकुंतला सुनीता कमलेश अनुराधा सपना फूलवती विनीता आदि उपस्थित रहे

No comments :

Leave a Reply