गुरुग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। मुख्यमंत्री ग्रीवेंस की मीटिंग के बाद गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में जेन-एच युवा उद्यमियों के साथ चौपाल कार्यक्रम के लिए निकले थे। कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन राव की अगुवाई में 15 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने अचानक जेब में रखा काला कपड़ा निकाला और मुख्यमंत्री के काफिले को दिखाने लगे। काफिले के साथ चल रही गाड़ियों में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
वर्धन राव ने कहा कि आज मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुग्राम पहुंचे थे। वे गुरुग्राम में जेन जी को टारगेट करने के लिए भाजपा पार्टी ने एक टॉस्क दिया है कि जो नौजवान और युवा आपके खिलाफ है, जाकर के उनसे बात करो, संवाद करो उनसे, तो नायब सिंह सैनी का हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का राहुल गांधी के बब्बर शेरों ने काले झंडों के साथ स्वागत किया। ये स्वागत इसलिए किया कि जिस गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में आप जा रहे हो, उस यूनिवर्सिटी के फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स का अभी तक रिजल्ट नहीं आया है। इस गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में इन्फ्रास्ट्रक्चर के नाम पर सरकार ने शून्य सुविधाएं दे रखी हैं
।
उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी तक जाने के लिए स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बस और ट्रांसपोर्टेशन की कोई सुविधा नहीं है। यूनिवर्सिटी के इतने बदतर हालात हैं, मुख्यमंत्री साहब, उन हालात पर भी जाकर चर्चा करें। इसलिए शहीद भगत सिंह ने कहा था कि बहरों को सुनाने के लिए धमाके की ज़रूरत होती है। आज गुरुग्राम विश्वविद्यालय पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को छात्रों की गूंज सुनाई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथियों ने छोटा सा धमाका किया और मुख्यमंत्री का घेराव किया है। हम मुख्यमंत्री से निवेदन करना चाहते हैं कि आप सप्ताह में तीन दिन गुरुग्राम आते हैं। जो गुरुग्राम में तोड़फोड़ की व्यवस्था चल रही है। जो अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर तानाशाही गुंडागर्दी चल रही है, आप उस पर भी ध्यान दें।

No comments :