//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 21 अगस्त रिटायर्ड कर्मचारी संघ फरीदाबाद द्वारा वरिष्ठ नागरिक दिवस के शुभ अवसर पर 80 साल से ऊपर के पेंशनर्स को स्मृति चिन्ह एवं शाल देकर तथा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान नवल सिंह एवं संचालन जिला सचिव लज्जाराम द्वारा किया गया। वरिष्ठ नागरिक दिवस
के मुख्य अतिथि एवं वक्ता अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुभाष लांबा द्वारा 80 साल से ऊपर 12 पेंशनर्स को सम्मानित किया गया। उनका सहयोग रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य और प्रधान यू. एम. खान व श्रीमती आशा शर्मा, प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत, वरिष्ठ उप प्रधान अमर सिंह बैसला, कोषाध्यक्ष खजान सिंह, उप प्रधान जयपाल चौहान, ब्लॉक प्रधान टेकचंद सौरोत, शाबीर खान एवं रतिराम ने किया। सबसे अधिक उम्र 94 साल के नगर निगम से रिटायर्ड डी.सी. तंवर तथा 91 साल के रिटायर्ड Z.T.O, श्री T.D. जटवानी थे। सम्मानित किए गए वरिष्ठ नागरिकों में एक रिटायर्ड Xen बी. एस. रनोलिया थे और उनमें दो महिलाएं भी थी।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री सुभाष लांबा संबोधित करते हुए कहा कि बहुत कम ही लोग 80 वर्ष तक पहुंच पाते हैं और वह खुशनसीब है। जो 80 वर्ष से ऊपर स्वास्थ्य चल रहे हैं। भगवान उनको दीर्घायु दे और स्वस्थ रखें। ऐसी भगवान से प्रार्थना है उन्होंने कहा कर्मचारी एवं पेंशनरों की LTC जनवरी 2027 के बाद एक तरह से सरकार खत्म कर रही है। आठवां वेतन आयोग जो 01 जनवरी 2026 से लागू होना है। उसमें भी केंद्रीय सरकार शर्त लगा रही है। जो कर्मचारी 31 दिसंबर 2025 के बाद रिटायर होंगे। उनको ही आठवें वेतन का लाभ मिलेगा और जो पहले ही रिटायर कर्मचारी पेंशनर हैं। उनको आठवें वेतन आयोग से वंचित रखने की सरकार की मंशा है। नोटिफिकेशन में क्लोज डाली है कि सरकार की मर्जी के ऊपर निर्भर है। अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ एवं अखिल भारतीय पेंशनर्स फेडरेशन ने आठवें वेतन आयोग की गठित समिति के चेयरमैन को लिखा है। कि कर्मचारियों एवं पेंशनरों को जैसे अब तक सातों वेतन आयोग का लाभ मिलता आया है ठीक उसी तरह सभी को आठवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए, कर्मचारी व पेंशनरों को कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाए, पेंशन में बढ़ोतरी 65 साल में 5%, 70 साल में 5%, 75 साल में 5% इस तरह 80 साल होने पर 20% हो जाती है। पेंशन की कोमूट की गई राशि को 15 साल की बजाय 11 साल में काटा जाए, फैमिली पेंशनर को LTC आदि मांगों को पूरा किया जाए इस इन सभी मांगों के लिए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ एवं पेंशनर्स फेडरेशन के आवाहन पर 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली की जाएगी।

No comments :