//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। हड़ताल के 16 वें दिन नगर निगम फरीदाबाद की महिला कर्मचारियों ने संभाला आंदोलन का मोर्चा हड़ताल को 22, 23, 24 अगस्त तक बढ़ाने का किया ऐलान बडख़ल विधानसभा के विधायक धनेश अदलखा के प्रतिनिधि सुमित त्यागी को दिया ज्ञापन।हड़ताल का समर्थन करने बल्लभगढ़ की पूर्व कांग्रेस विधायक शारदा राठौर भी धरना स्थल पर पहुंची सरकार पर लगाए गरीब सफाई कर्मचारियों के शोषण का आरोप।
हड़ताल कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि सफाई कर्मचारी दिनभर मेहनत कर गांव शहरों को स्वस्थ वातावरण देता है परंतु आज यह समाज का सबसे पिछड़े तबके का कर्मचारी सरकार के खिलाफ खड़ा होकर संघर्ष कर रहा है सरकार सफाई सीवर जैसे कामों को ठेकेदारी में देकर देश की मेहनतकश आबादी के साथ अन्याय कर रही है अपने भाषण में शारदा राठौर ने हरियाणा में चल रही हड़ताल का समर्थन किया।
आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन की उप प्रधान महिला नेता ललिता देवी ने की। मंच संचालन महिला नेता विनीता ने किया वक्तगणों में आज मुख्य वक्ता महिला नेता सुरेश देवी, कविता, बीना, सपना कमला एवं अन्य महिलाओं ने एवं बलबीर बालगुहेर, सुनील चिंडालिया, अनिल चिंडालिया ने कर्मचारियों को सम्बोधित किया।
कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए महिला नेता ललिता ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज सरकार का जो नारा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ खोखला साबित हो रहा है। आज प्रदेश की पालिका, परिषद, निगमों में हजारों की संख्या में महिला कर्मचारी सफाई का कार्य करती है वह सभी कर्मचारी सरकार के शोषण से पीडि़त हैं वर्षों से कर्मचारी पालिका रोल पर कच्चे कर्मचारी के तौर पर कार्य कर रहे हैं और ठेकेदारी में काम कर रही है इन बेबस कर्मचारियों का ठेकेदार एवं प्रशासन के द्वारा खूब शोषण हो रहा है।
सरकार ने हमारी पूर्व की हड़ताल जो 1 मई से 14 मई तक चली थी 13 मई को सरकार से समझौता हुआ सरकार हमारी प्रमुख मांग कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने पर सहमति दी लेकिन अब सरकार अपने वादों से मुकर रही है इसलिए प्रदेश का कर्मचारी दोबारा से 6 अगस्त से हड़ताल पर है जो अभी भी जारी है। संघ के आंदोलन महिला ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग ले रही है हम सरकार से आर पार की लड़ाई लडऩे को तैयार है अब कर्मचारी जब तक 13 मई का समझौता लागू नहीं होता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
आज कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए बडख़ल विधानसभा के विधायक धनेश अदलखा के कार्यालय जाकर उनके पीए सुमित त्यागी को ज्ञापन दिया एवं 1नम्बर के मुख्य बाजार में जोरदार प्रदर्शन कर आम जनता से अपील करते हुए पर्चे बांटे वितरित किए गए।
आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा कमला राज्य उपाध्यक्ष, राज्य सचिव अनूप चिंडालिया राज्य सचिव अजय शास्त्री,जिला सचिव कॉमरेड वीरेंदर डंगवाल जिला सचिव सीटू, जिला उपप्रधान सुदेश जैनवाल, जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला, राकेश चिंडालिया, महेन्द्र कुडिय़ा सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन, श्रीनंद ढकोलिया वरिष्ठ उपप्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन से प्रधान राहुल चिंडालिया, सचिव विशाल पारछा, वरिष्ठ उपप्रधान मदन, देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन, फायर यूनियन प्रधान मेघ श्याम, राकेश चिंडालिया, रमेश विद्लान, हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी, रणजीत शुक्ला प्रधान कार्यालय लिपिक यूनियन यूनियन प्रेमपाल प्रचार सचिव, दर्शन सोया प्रधान एनआईटी जोन, सुरेन्द्र चौटाला, लक्ष्मण पारछा ऑडिटर धर्म सिंह, नरेश भगवाना बल्लभगढ़ जोन राजबीर चिंडालिया, दानसिंह, नैन उज्ज्नवाल, राकेश मेंढवाल, सुनील मेहरोलिया, श्री पाल मौर्या, बल्लू चिंडालिया, राहुल मेंढवाल, गुलशन, ललित, सोनू बेनीवाल, जतिन उज्जैन वाल आदि उपस्थित रहे है।


No comments :