HEADLINES


More

CEIR पोर्टल की मदद से फरीदाबाद पुलिस ने 30 गुम मोबाइल किये बरामद, वास्तविक मालिकों को लौटाए

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 13 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त, सेंट्रल उषा , HPS के मार्गदर्शन में सेंट्रल जोन की साइबर सेल ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए 30 गुमशुदा मोबाइल फोन तलाश किये हैं


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेन्ट्रल जोन की साइबर सेल प्रभारी मुख्य सिपाही राकेश कुमार, सिपाही कपिल व सिपाही योगेश की टीम ने भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल, विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए पिछले एक माह(जुलाई) के दौरान फरीदाबाद जिले से गुम हुए 30 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनकी अनुमानित बाजार कीमत 4.75 लाख रुपये से अधिक है।

13 अगस्त को पुलिस

उपायुक्त, सेंट्रल उषा ने तलाश किये गये सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिये हैं। लोगों को जब उनके फोन वापस मिले तो उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। मोबाइल वापस मिलने पर सभी नागरिकों ने फरीदाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद व्यक्त किया।

फरीदाबाद पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए CEIR पोर्टल का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल का IMEI नंबर ब्लॉक करने, उसकी लोकेशन ट्रैक करने तथा बरामद होने पर उसे पुनः सक्रिय करने की सुविधा उपलब्ध है।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन चोरी हो जाता है या गुम हो जाता है, तो वह बिना देरी किए निकटतम पुलिस थाना या साइबर थाना में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल पर भी तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत दर्ज होने से मोबाइल फोन की ट्रैकिंग और बरामदगी की संभावना काफी बढ़ जाती है। साथ ही मोबाइल खरीदते समय उसका IMEI नंबर सुरक्षित रखें तथा मोबाइल का बिल एवं अन्य दस्तावेज संभालकर रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें पुलिस को उपलब्ध कराया जा सके।

No comments :

Leave a Reply