HEADLINES


More

ऑपरेशन ट्रैकडाउन* के अंतर्गत अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 13 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा *ऑपरेशन ट्रेकडाउन* के अंतर्गत अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिसके निरंतर में 12 अगस्त को अपराध शाखाओं की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 देसी कट्टे बरामद किये हैं।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने विवेक(29) निवासी डबुआ फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित अनाज गौदाम डबुआ फरीदाबाद व राजेश(34) वासी संजय कालोनी एस.जी.एम नगर फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित नजदीक पावर हाउस सैनिक कालोनी , अपराध शाखा NIT की टीम ने सागर(23) वासी नेहरू कालोनी ड़बुआ फरीदाबाद  को अवैध देसी कट्टा सहितलेजर वैली पार्क सूरजकुण्ड फरीदाबाद, अपराध शाखा सेक्टर-85 ने रवि(20) वासी एनआईटी फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित टाउन पार्क सेक्टर-12 से गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने समीर(20) वासी सैक्टर 56 फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सेक्टर-24 फरीदाबाद व अपराध शाखा DLF की टीम ने नीरज (43) वासी सारन फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित बाईपास NHPC चौक से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थाना में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया जाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply