HEADLINES


More

2 झपटमार गिरफ्तार, मोबाइल फोन, 1,000 रुपये व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 13 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 13 अगस्त 2026


फरीदाबाद पुलिस द्वारा झपटमारी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने थाना पल्ला क्षेत्र में झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कर्ण (21) और विवेक (19), निवासी दीर्घ नगर, पल्ला, फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिनको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुमित निवासी जैतपुर, दिल्ली ने थाना पल्ला में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार वह दीर्घ नगर स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। 1 अगस्त को वह रोजाना की तरह कंपनी से काम समाप्त कर ऑटो पकड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और उसका मोबाइल फोन झपटकर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित के अनुसार मोबाइल फोन के कवर में 2,000 रुपये भी रखे हुए थे। शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की गई। 

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपित आपस में दोस्त हैं और नशा करने के आदी हैं। 1 अगस्त की रात को दोनों ने मिलकर झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के समय कर्ण मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि विवेक पीछे बैठा था। विवेक ने राहगीर से मोबाइल फोन छीना था। मोबाइल के कवर में रखी नकदी में से कर्ण ने रुपये अपने पास रख लिए थे।

आरोपितों के कब्जे से 1 मोबाइल फोन, 1,000 रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। 


No comments :

Leave a Reply