//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 13 अगस्त - सैक्टर 2 फरीदाबाद की सड़कें बुरी तरह जर्जर और खस्ता हाल हो गई है। तिगांव रोड से सेक्टर 2 को जाने वाली सर्विस रोड में 18 गड़ेढ बने हुए हैं। इनको डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड की वजह बता कर रिपेयर नहीं किया जाता है। पैच वर्क तक नहीं हो रहा है। सड़कों की हालत इतनी खराब है।कि दो पहिया वाहन चालक गड्ढों में गिर रहे हैं। गड्ढों की वजह से चौपहिया वाहनों की बैलेंसिंग और एलाइनमेंट बिगड़ जाती है।इस सड़क की हालात गांवों तथा प्राइवेट कॉलोनियो से भी खराब बनी हुई है। महासचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि कमोवेश ऐसे ही हालात सेक्टर 2 के
अंदर की सड़कों के भी हैं। पीले गेट से लेकर विजेता ग्रुप और वेदांता ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी से बल्लभगढ़ की तरफ जाने वाली रोड भी क्षतिग्रस्त है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इन समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। सेक्टर की समस्याओं को लेकर आज एक शिष्टमंडल हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीक्षक अभियंता से मिलने गया। शिष्टमंडल में प्रधान जगदीश अधाना और वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार शर्मा, ओम प्रकाश, जगदीश प्रभाकर, अशोक गौड़ आदि शामिल रहे। शिष्टमंडल ने बताया कि सेक्टर में पार्कों की हालत बहुत खराब है। पार्कों की दीवारों और गेटों पर रंग रोगन नहीं हुआ है। सर छोटू राम पार्क और शहीद भगत सिंह पार्क के गेट टूटे हुए हैं। मकान नंबर 1862 से 1875 के सामने स्थित तिकोना पार्क के घरों के चारों तरफ इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने एवं जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान हेतु भी कड़े कदम उठाने की मांग शिष्टमंडल ने की। इसके साथ-साथ उन्होंने नर्सरी स्कूल में हुई बाउंड्री वाल को तोड़े जाने के बारे में भी मुद्दा उठाया। पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए सेक्टर में बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण करने इसके साथ-साथ 30 बिस्तर के अस्पताल के भवन का काम शीघ्र पूरा करने का मुद्दा भी अधिकारी के सामने रखा गया। इसके अलावा सेक्टर 2 फरीदाबाद के मकानों के नंबर प्लेट दोबारा से लगाने और अवैध रूप से चल रहे पानी के कनेक्शन हटाने के साथ-साथ मकान नंबर 2745 से 2755 में गंदे नाले की जगह पर पाइप लगाने का एस्टीमेट पास होने के बावजूद भी काम शुरू नहीं करने का मुद्दा भी मीटिंग में उठाया गया। डब्ल्यू ए प्रोग्रेसिव ने गोवर्धन पार्क में ट्यूब वैल लगाने , स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करने पर जोर दिया।

No comments :