HEADLINES


More

बूथ की मजबूती, संगठन की शक्ति : वेद प्रकाश फुला

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 19 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर की संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री माननीय श्री वेद प्रकाश फुला जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


बैठक को संबोधित करते हुए श्री वेद प्रकाश फुला जी ने संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

बैठक में फरीदाबाद के महापौर प्रवीण जोशी जी, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, वरिष्ठ नेत्री नीरा तोमर, वरिष्ठ नेता टिप्पर चंद शर्मा सहित जिला पदाधिकारी, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश एवं चर्चा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

No comments :

Leave a Reply