HEADLINES


More

स्मैक उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक्साइज व NDPS एक्ट व अन्य 15 मामले पहले है दर्ज

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 19 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने स्मैक उपलब्ध करवाने के आरोप में एक आरोपी को पुलिस प्रोडेक्शन पर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही एक्साइज एक्ट व NDPS एक्ट व अन्य 15 मामले दर्ज हैं।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 मई को पुलिस द्वारा आरोपी लक्ष्मण को 7.85 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान लक्ष्मण ने खुलासा किया कि उसे उक्त स्मैक अहमद खान ने उपलब्ध करवाई थी। आरोपी द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए अहमद खान को पुलिस प्रोडेक्शन पर 1 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अहमद खान के खिलाफ पहले से ही एक्साइज एक्ट एवं NDPS एक्ट व अन्य 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी से नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


No comments :

Leave a Reply