//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 18 अगस्त को अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए देशी कट्टा रखने व उपलब्ध करवाने वाले सहित 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 18 अगस्त को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने करन वासी जीवन नगर पार्ट -2 ,गौंछी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जा से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है। जिसके विरुद्ध थाना मुजेसर में मामला दर्ज किया गया है।
इसी प्रकार क्राईम ब्रांच AVTS-2 की टीम ने संदीप वासी राजपुरा कलां, फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि वह देशी कट्टा सतेन्द्र वासी गांव धारा ऐटा, उ.प्र. हाल जीवन नगर पार्ट–1 से लेकर आया था। मामले में आगे कार्रवाई करते हुये अपराध शाखा कि टीम ने देशी कट्टा उपलब्ध करवाने वाले आरोपित सतेन्द्र को भी गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध थाना भूपानी में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है

No comments :