//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 19 अगस्त। शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के निरन्तर में अपराध शाखा ऊंचा गांव और अपराध शाखा सिकरोना की टीमों ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
*सारन थाना क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में दो गिरफ्तार*
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सारन क्षेत्र में 16 अगस्त को मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम द्वारा की जा रही थी।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गोपाल निवासी गांव बगीचा, आगरा, उत्तर प्रदेश, हाल सिही, सेक्टर-8, फरीदाबाद तथा रविन्द्र निवासी गांव निठार, भरतपुर, राजस्थान, हाल सिही, सेक्टर-8, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस आरोपितों से वाहन चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर चुकी है।
*सिकरोना टीम ने दो मामलों में दो वाहन चोर दबोचे*
इसी क्रम में AVTS सिकरोना की टीम ने भी वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना सेक्टर-8 में दर्ज वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोपाल निवासी गांव एत्मादपुर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपित के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
वहीं, थाना सेक्टर-17 में दर्ज वाहन चोरी के एक अन्य मामले में पुलिस टीम ने चंदन निवासी गांव भगौलिया, जिला मोतिहारी, बिहार, हाल टिट्टू कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से भी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
अपराध शाखाओं की कार्रवाई में कुल तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं, जबकि अलग-अलग मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपितों को नियमानुसार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

No comments :