//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यात्रा के दौरान पैदल चलने वाले कांवड़ियों और डाक कांवड़ के लिए अलग-अलग रूट बनाए गए हैं। 11 अगस्त तक नेशननल हाईवें नंबर 19 पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, कांवड़ यात्री हरिद्वार, गंगोत्री और गोमुख सहित अन्य पवित्र स्थलों से गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने फरीदाबाद से गुजरेंगे। इसके लिए बदरपुर बॉर्डर, सेहतपुर-पल्ला और आगरा कैनाल रोड को प्रवेश मार्ग बनाया गया है, जबकि सीकरी बॉर्डर, झाड़सेंतली, गदपुरी बॉर्डर और गुरुग्राम टोल निकास मार्ग होंगे।
दिल्ली की ओर से आने वाले और पलवल जाने वाले कांवड़िए कालिंदी कुंज, जैतपुर, सराय, पल्ला, एमसीडी टोल, आगरा कैनाल मार्ग, सोतई पुल और कैली बाइपास होकर पलवल जाएंगे। वहीं गुरुग्राम जाने वाले श्रद्धालु सेक्टर-28/29 कट, बड़खल चौक और अंखीर चौक से होकर आगे बढ़ेंगे। पैदल कांवड़ियों के लिए आगरा कैनाल मार्ग को प्राथमिक रूट बनाया गया है।

No comments :