//# Adsense Code Here #//
हरिद्वार में हरियाणा से आए एक युवक की कार से एक कांवड़िए को टक्कर लग गई, जिससे उसकी कांवड़ खंडित हो गई। जैसे ही आसपास मौजूद लोगों और कांवड़ियों को पता चला कि कार हरियाणा नंबर की है, वे भड़क गए और चालक को पकड़ लिया।
इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने एस्प्रेसो कार पर लाठियां बरसाकर उसके शीशे तोड़ दिए और पीछे का दरवाजा भी मोड़ दिया। एक युवक कार की छत पर चढ़ गया और उस पर कूद-कूदकर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना के बाद देर रात तक हाईवे पर हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तोड़फोड़ करने के आरोपी स्थानीय युवक राजा उर्फ राजेश को गिरफ्तार कर लिया।

No comments :