बल्लभगढ़ में सड़कों पर गंदगी का अंबार, सीवर का भी बह रहा है पानी - क्या यहीं विकास है ! एक तरफ मोहना रोड पर बन रहे उपरगामी पूल के निर्माण में देरी के कारण इस सड़क पर जहां आम लोगों का चलना तक दूभर हो गया है , वही इस रोड पर दुकानदारो का काम काज भी सड़क दुर्दशा के चलते बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जून 2024 में शुरू हुए इस पुल के निर्माण के चलते दो वर्ष से अधिक हो गए है। लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दो साल से मोहना रोड पर जगह जगह गड्ढे और कीचड़ के कारण के चलते यहां पर वाहन तो क्या, लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। जबकि इस रोड पर कई बैंक है।
ऐसा ही हालत बल्लभगढ़ की दूसरी सड़कों की भी है , जहां गंदगी के अम्बार लगे हुए है और सीवर का गन्दा पानी सड़कों पर सवछंद विचरण कर रहा है। बरसात के दिनों में तो मिल्क प्लांट रोड पर नाली और सीवर बंद होने से कई कई फुट पानी भर जाता है। जिसमे निकलकर जाना जोखिम से भरा कार्य नहीं है। इसके अलावा सड़को पर आवारा पशुओ का आतंक कम नहीं हुआ है। उधर, सरकार बार बार आवारा पशुओ पर लगाम लगाने के लिए नए नए कानून बनाने का ढिढोरा पीट रही है। शहर की इन समसयाओ प् जनप्रतिनिधियों का मौन रहना भी चिंता का विषय है। अगर पार्षद इन समस्याओ का निराकरण के आवाज भी उठाते है, तो निगम अधिकारी स्वीकृत कार्यों में अड़ंगा लगा देते है।

No comments :