HEADLINES


More

खाना लाने से किया था इनकार, दोस्त ने सीने में घोंपा पेचकस

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 1 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। फरीदाबाद में आठ साल पुरानी दोस्ती एक मामूली बात पर खून-खराबे में बदल गई। होटल से खाना लाने से इनकार करने पर एक युवक ने अपने दोस्त की छाती में पेचकस घोंप दिया। वार इतना गहरा था कि पेचकस फेफड़े तक पहुंच गया और उसमें छेद हो गया।

गंभीर हालत में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर उसकी जान बचाई। पुलिस ने आरोपित


के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सूरजकुंड थाना क्षेत्र की सतबीर कालोनी, मेवला महाराजपुर में किराये पर रहने वाले रिजौल, निवासी जिला दुमका (झारखंड) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गाड़ी चलाने का काम करता है। उसकी मोकस से करीब आठ साल पुरानी दोस्ती है।

आरोप है कि मोकस के घर में इन दिनों पारिवारिक विवाद चल रहा था। पीड़ित के अनुसार, 29 जुलाई की रात करीब दो से तीन बजे के बीच मोकस ने उसे फोन कर होटल से खाना लाने के लिए कहा। उस समय वह दूसरे काम में व्यस्त था, इसलिए खाना नहीं ला सका। इस बात पर आरोपित ने फोन पर गाली-गलौज की और उसे घर के बाहर बुला लिया।

No comments :

Leave a Reply