HEADLINES


More

मीडिया विद्यार्थियों के लिए प्रोफेशनल फोटोग्राफी पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 27 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 27 अगस्त: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 'वीकली स्किल बूस्ट' श्रृंखला के अंतर्गत मीडिया विद्यार्थियों के लिए 'फंडामेंटल्स ऑफ प्रोफेशनल फोटोग्राफी' विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता वीरेंद्र अधिकारी


और अतुल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोफेशनल फोटोग्राफी की तकनीकों और रचनात्मक पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी दी।

विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने बताया कि 'वीकली स्किल बूस्ट' श्रृंखला का उद्देश्य विद्यार्थियों को मीडिया उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक स्किल्स से परिचित कराना है। इस कार्यशाला के माध्यम से एमएजेएमसी के विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की मूलभूत तकनीकों के साथ-साथ प्रोफेशनल स्तर की फोटोग्राफी को समझने और सीखने का अवसर मिला।
कार्यशाला के दौरान कैनन कंपनी के विशेषज्ञों ने हार्ड लाइट और सॉफ्ट लाइट के बीच अंतर समझाते हुए बताया कि अलग-अलग प्रकार की रोशनी तस्वीर के मूड और प्रभाव को कैसे बदलती है। इसके साथ ही उन्होंने रूल ऑफ थर्ड, कम्पोजीशन और कैमरा एंगल के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि सही फ्रेमिंग, संतुलित कम्पोजिशन और उपयुक्त कैमरा एंगल किसी भी तस्वीर को अधिक आकर्षक और प्रभावशाली बना सकते हैं।
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास भी करवाया। उन्होंने कैमरे की सेटिंग्स में बदलाव करके बताया कि किस प्रकार आईएसओ और शटर स्पीड को आवश्यकता के अनुसार एडजस्ट कर बेहतर और प्रभावशाली तस्वीर क्लिक की जा सकती है। विद्यार्थियों ने स्वयं कैमरे की सेटिंग्स के साथ प्रयोग करते हुए फोटोग्राफी की बारीकियों को समझा और विभिन्न परिस्थितियों में बेहतर तस्वीर लेने का अभ्यास किया।विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि एक बिगनर से प्रोफेशनल फोटोग्राफर बनने के लिए केवल कैमरा चलाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगातार अभ्यास, रचनात्मक सोच और तकनीकी समझ विकसित करना भी आवश्यक है।
कार्यशाला में एमएजेएमसी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फोटोग्राफी से जुड़े विभिन्न प्रश्नों पर विशेषज्ञों से संवाद किया। कोऑर्डिनेटर सहायक प्रोफेसर डॉ.सोनिया हुड्डा और सहायक प्रोफेसर डॉ.कुमार मौसम ने विशेषज्ञों का धन्यवाद व्यक्त किया।

No comments :

Leave a Reply