HEADLINES


More

हरियाणा में 78 को मिलेगा स्टेट टीचर अवॉर्ड :शिक्षा मंत्री के जिले से सबसे ज्यादा नाम

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 27 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा सरकार ने 78 शिक्षकों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें स्टेट टीचर अवॉर्ड मिलेगा। इनमें सबसे ज्यादा 13 नाम शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के गृह जिले पानीपत से हैं। सरकार ने साल 2024 के लिए 40 और 2025 के लिए 38 नाम जारी किए हैं।

एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी विजय सिंह दहिया की ओर से लेटर जारी किया गया। शिक्षक दिवस (5 सितंबर) पर यह अवॉर्ड मिलेंगे। जिसमें एक लाख रुपए कैश अवॉर्ड, सिल्वर मेडल-सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके साथ ही इन टीचर्स को 2 एडवांस इंक्रीमेंट भी दिए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के गृह जिले से 13 टीचर्स को इस बार सम्मानित किया जाएगा। 2025 के लिए 7 टीचर्स और 2024 के लिए 6 टीचर्स को ये अवार्ड दिया जाएगा। वहीं, सबसे कम हिसार, झज्जर, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में 2024 सेशन के लिए एक टीचर को सम्मानित किया जाएगा।

No comments :

Leave a Reply