फरीदाबाद: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) प्रमुख श्री संजय कुमार, IPS के दिशा-निर्देशन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में "नशा मुक्त हरियाणा" अभियान के तहत प्रदेशभर में नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम मे ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट को एक और सफलता हाथ लगी है। गौरतलब है कि यूनिट ने गत दिनों थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले आरोपी प्रवीन कुमार को 6,866 नशीली दवाओं सहित गिरफ्तार किया था। अब इसी मामले की आगामी जांच के दौरान एक अन्य आरोपी की संलिप्तता सामने आई, जिसे यूनिट टीम ने तुरंत दबोच लिया है।
पूर्व में हुई कार्रवाई — संक्षिप्त विवरण
यूनिट इंचार्ज निरीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि उप-निरीक्षक जसबीर सिंह के नेतृत्व में यूनिट की टीम थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु गश्त पर थी, तभी गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी प्रवीन कुमार पुत्र मुरारी लाल, निवासी निकट होली चौक, गांव फतेहपुर बिल्लोच, थाना सदर बल्लभगढ़, फरीदाबाद को उसके घर, गोदाम व मेडिकल स्टोर से काबू किया गया था। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6,246 अल्प्राजोलम टेबलेट, 10
9 ट्रामाडोल कैप्सूल, 125 ट्रामाडोल टेबलेट और 386 ट्रामाडोल इंजेक्शन — कुल 6,866 अदद नशीली दवाएं बरामद हुई थीं। इस संबंध में थाना सदर बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद में FIR No. 243 दिनांक 09.08.2026 के तहत धारा 22(C)/61/85 NDPS Act में अभियोग दर्ज किया गया था।
जांच में सामने आया दूसरा तस्कर, बुलंदशहर (यूपी) से निकले तार
आरोपी प्रवीन कुमार से हुई पूछताछ व मामले की आगामी जांच के दौरान आरोपी ध्रुव भाटी पुत्र प्रताप सिंह भाटी, निवासी गांव भोंरा वैर बादशाहपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश की संलिप्तता उजागर हुई। पुख्ता सूचना पर यूनिट टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सेक्टर 28-29 मोड बाईपास, फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर मामले में गहनता से आगामी जांच की जाएगी, ताकि नशीली दवाओं की सप्लाई चेन में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

No comments :