//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर कार्रवाई के चलते क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने 650 पव्वे अवैध देशी व अग्रेजी शराब, 36 बोतल अग्रेजी शराब बरामद कर चन्द्रपाल उर्फ़ चिंटू निवासी गाँव पाखल फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 अगस्त 2026 को क्राईम ब्रांच NIT की टीम क्षेत्र में गश्त एवं धरपकड़ के लिए मौजूद थी। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय सूचना मिली कि गाँव पाखल में एक व्यक्ति बिना किसी वैध लाइसेंस अथवा परमिट के अवैध रूप से एक खाली प्लॉट में देसी शराब बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर रेड कर नियमानुसार कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर चन्द्रपाल उर्फ़ चिंटू को काबू किया। तलाशी के दौरान मौका से 650 पव्वे अवैध देशी व अग्रेजी शराब, 36 बोतल अग्रेजी शराब बरामद हुए। शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर थाना धौज में हरियाणा आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार जब्त कर लिया है।
आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि वह पाखल गांव स्थित बारात घर के पास अपने एक खाली प्लॉट में काफी समय से अवैध शराब बेचने का काम कर रहा था। आरोपित पर पूर्व में लडाई झगडे व एक्साईज का मामला दर्ज है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री, तस्करी अथवा अन्य किसी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 या डायल 112 या फिर स्थानीय पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

No comments :