//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में टिगरेट पीने से टोकने पर एक युवक का मर्डर कर दिया। आरोपी ने गुस्से में युवक की गर्दन में चाकू घुसा दिया। इसके बाद एक वार पेट में भी किया। पास में खड़े अन्य दोस्तों ने उसे पास ही सिविल अस्पातल में भर्ती कराया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली एम्स रेफर कर दिया, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक एक निजी कंपनी में काम करता था। युवक किशोरी की मौत पर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। बहन ने रोते हुए कहा, हमारे घर के चिराग बुझाने वालों को भी मार दो।
उधर, किशोरी के दोस्तों का कहना है कि हमलावर मुरली को किशोरी ने ''बच्चे सिगरेट मत पी'' कह दिया था। इसके बाद ही उसने हमला किया। वहीं, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

No comments :