//# Adsense Code Here #//
कुछ महिनों पहले ही हरियाणा सरकार के श्रम मंत्री ने हरियाणा लेबर वैलफेयर बोर्ड को भंग कर दिया था क्योंकि बोर्ड के पैसे का अनुचित दुरूपयोग की शिकायतों के आधार पर हरियाणा सरकार ने यह कार्यवाही करते हुए जांच भी शुरू करवाने के आदेश दिए थे इसलिए तत्कालीन लेबल वैलफेयर बोर्ड भंग कर दिया गया था अब हरियाणा लेबर वैलफेयर बोर्ड को पुनः पुनर्गठित किया गया है जिसके अध्यक्ष रोहतास जांगड़ा की नियुक्ति के साथ साथ ही इसमें उद्योगपतियों तथा श्रमिकों के आठ सदस्यीय समिति नवगठित करते हुए आदेश दिए हैं जिनमें फरीदाबाद से हिंद मजदूर सभा हरियाणा के अध्यक्ष श्री एस डी त्यागी को नामित किया गया है नवगठित बोर्ड की पहली बैठक इस बोर्ड के प्रधान कार्यालय पंचकूला चंडीगढ़ में दिनांक 12 अ
गस्त को आयोजित होने वाली है जैसा आप सभी जानते हैं कि श्री एस डी त्यागी बहुत अनुभवी और साफ़ सुथरी छवि वाले श्रमिक नेता हैं इन्होंने आल एस्कोर्ट इम्प्लॉइज यूनियन में 35 वर्ष तक सफल नेतृत्व किया था सभी लोग जानते हैं कि एस्कोर्ट उद्योग समूह की उत्तर भारत में प्रमुख भूमिका निभाई है जिसमें श्रमिकों को बहुत रोजगार के अवसर प्रदान करने में तथा फरीदाबाद में औद्योगिक विकास होता रहा इसे शहर की लाइफ लाइन भी कहते हैं हरियाणा सरकार राजस्व प्राप्ति होती रही है आज यहां बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ साथ घरेलू छोटे बड़े एवं मध्यम श्रेणी के कारखाने बढ़ रहे हैं परंतु जैसा इस शहर में अपेक्षित विकास होना चाहिए था उसका अभाव हमेशा नजर आता है श्री त्यागी राष्ट्रीय स्तर पर भी हिंद मजदूर सभा में उच्च पदो पर कर राष्ट्रीय समितियों में भी श्रमिकों एवं राज्य व राष्ट्र स्तरीय अपनी सेवाएं प्रदान करने में ही अपनी प्रतिभा से सकारात्मक व रचनात्मक योगदान देते हुए औद्योगिक संस्थानों में शांति स्थापित करने के साथ श्रमिकों का जीवन स्तर भी अच्छा बना रहे इसके लिए प्रयत्नशील रहते हैं हिंद मजदूर सभा देश का मात्र केवल एक अराजनीतिक, प्रजातांत्रिक श्रमिक संगठन है जिसका विस्तार देश में प्रत्येक क्षेत्र व औद्योगिक संस्थानों में स्थापित हो रहा है

No comments :