फरीदाबाद : दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर मीठापुर से महारानी बाग तक करीब 9 किलोमीटर लंबा दोनों तरफ का रास्ता खोल दिया गया है। इसको लेकर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फरीदाबाद को एक नई लाइफलाइन दी है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से फरीदाबाद से दिल्ली की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी जोड़ा जा रहा है। आने वाले समय में फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक का सफर करीब आधे घंटे में पूरा किया जा सकेगा। वहीं, दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे के मझावली से ग्रेटर नोएडा तक के हिस्से को भी जल्द शुरू किए जाने की बात केंद्रीय राज्य मंत्री ने कही।
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से फरीदाबा
द को केवल बेहतर कनेक्टिविटी ही नहीं, बल्कि कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी गई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार फरीदाबाद के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने रेलवे के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद में रेलवे फाटकों को खत्म किया गया है और करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन तैयार किया जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद में आने वाले समय में कनेक्टिविटी और विकास के कई बड़े प्रोजेक्ट धरातल पर दिखाई देंगे। उन्होंने इन विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार का धन्यवाद भी किया।

No comments :