HEADLINES


More

प्यार में धोखा मिलने पर नहर में कूदा युवक, 7 साल पुराने रिलेशनशिप का अंत

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 22 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 


: फरीदाबाद में प्रेम संबंधों में दरार के बाद 22 वर्षीय युवक ने नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान दिल्ली के मीठापुर निवासी नकुल के रूप में हुई है, जो फरीदाबाद के सेक्टर-21सी स्थित एक सैलून में हेयर स्टाइलिस्ट था।

परिजनों के मुताबिक, नकुल का घर के पास रहने वाली युवती से करीब सात साल से प्रेम संबंध था। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों फिल्म देखने गए थे। इसी दौरान नकुल ने कथित तौर पर प्रेमिका के मोबाइल में किसी दूसरे युवक के साथ चैट देखी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि नकुल प्रेमिका को उसके घर छोड़ने के बाद मीठापुर के पास नहर पर पहुंच गया। शाम करीब साढ़े सात बजे उसने अपने पिता हरिशंकर को फोन किया। वह फोन पर लगातार रो रहा था और उसने पिता से कहा कि प्रेमिका ने उसे धोखा दिया है।

नकुल ने पिता से यह भी कहा कि वह नहर में छलांग लगाने जा रहा है और परिवार का ध्यान रखने की बात कही। पिता ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और नहर में छलांग लगा दी।

No comments :

Leave a Reply