HEADLINES


More

फरीदाबाद में कोर्ट की तीसरी मंजिल से किशोरी ने लगाई छलांग

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 22 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद कोर्ट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब 14 वर्षीय किशोरी ने तीसरी मंजिल से बाथरूम की खिड़की से छलांग लगा दी। किशोरी नीचे बने टिनशेड पर जा गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं और निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, किशोरी डबुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। कुछ दिन पहले वह अचानक घर से चली गई थी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी, जिसके आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी बुआ के घर चली गई थी।


पुलिस ने शुक्रवार को मेडिकल जांच कराने के बाद किशोरी को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया। इसी दौरान कोर्ट में उसकी मेडिकल रिपोर्ट देखी गई, जिसमें उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। यह बात पता चलने के बाद किशोरी परेशान हो गई।

No comments :

Leave a Reply