HEADLINES


More

अवैध कब्जों पर निगम सख्त: सरकारी जमीन पर बिजली कनेक्शन रोकने की तैयारी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 19 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार संभालने के बाद यशेंद्र सिंह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर टैक्स वसूली में तेजी लाने और सरकारी जमीन पर होने वाले अवैध निर्माण पर सख्ती के निर्देश दिए हैं।

इसी कड़ी में मुख्य मुख्य नगर योजनाकार (Chief Town Planner) ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को पत्र भेजकर सरकारी जमीन पर अवैध निमार्ण करने वालों को बिजली कनेक्शन नहीं देने के लिए पत्र लिखा है।

चीफ टाउन प्लानर धर्मपाल सिंह के मुताबिक सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण होने से सरकार को राजस्व का नुकसान होता है। बाद में इन अवैध निर्माणों को हटाने के लिए प्रशासन को बड़ी संख्या में कर्मचारियों और संसाधनों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में शुरुआत में ही बिजली और पानी के कनेक्शन पर रोक लगाकर अवैध कब्जों को बढ़ने से रोका जा सकता है।

अधिकारियों के मुताबिक सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले लोग कई बार मिलीभगत से बिजली और पानी के कनेक्शन हासिल कर लेते हैं। कनेक्शन मिलने के बाद लोगों में यह धारणा बन जाती है कि जमीन पर उनका कब्जा वैध हो गया है। इसके बाद धीरे-धीरे वहां आबादी बढ़ती जाती है और अतिक्रमण हटाना प्रशासन के लिए चुनौती बन जाता है।


No comments :

Leave a Reply