HEADLINES


More

सफाई-सीवर कर्मचारियों की 14 दिन से जारी हड़ताल का समाधान करे सरकार : नरेश शास्त्री

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 19 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 19 अगस्त।



नगर निगम मुख्यालय फरीदाबाद पर आज 14 वे दिन की हड़ताल की अध्यक्षता संघ के सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुहेर ने की संचालन ऑडिटर लक्ष्मण परचा ने किया
हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर प्रदेश के सफाई एवं सीवर कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने तथा पिछले 14 दिनों से चल रही हड़ताल का तत्काल समाधान करवाने की अपील की है।

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने निर्णय लिया है कि 20 अगस्त से प्रदेश के शहरों के बाजारों में प्रदर्शन कर आम जनता से सफाई कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन की अपील की जाएगी तथा स्थानीय विधायकों को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करवाने की अपील की जाएगी।

प्रेस को जारी बयान में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि प्रदेश की सभी पालिका परिषदों, नगर निगमों एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मजबूती के साथ हड़ताल पर डटे हुए हैं। हड़ताल के कारण प्रदेश के शहरों की कॉलोनियों, सेक्टरों, औद्योगिक एवं वाणिज्यिक क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। गली-मोहल्लों, मुख्य मार्गों एवं चौराहों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं तथा सीवर व्यवस्था प्रभावित होने के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

13 मई के समझौते को लागू न करने का आरोप

शास्त्री ने कहा कि प्रदेश के गरीब सफाई एवं सीवर कर्मचारियों को सरकार ने मई में हुए समझौते के बावजूद दोबारा हड़ताल करने के लिए मजबूर किया है। 13 मई को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सफाई, सीवर एवं फायर कर्मचारियों की रेगुलराइजेशन, सफाई एवं सीवर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती, रणवीर एवं भावी चंद्र शर्मा के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता एवं पक्की नौकरी देने सहित 17 मांगों पर सहमति बनी थी।

उन्होंने कहा कि बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा 30 जून तक मानी गई मांगों के संबंध में आवश्यक पत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद रेगुलराइजेशन सहित अन्य मांगों को लागू करने के लिए आवश्यक पत्र जारी नहीं किए गए। इसी कारण प्रदेश के सफाई, सीवर एवं फायर कर्मचारियों को 6 अगस्त से दोबारा हड़ताल शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सरकार कर्मचारियों के साथ किया गया समझौता लागू करे

राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि कर्मचारी किसी टकराव के पक्ष में नहीं हैं। कर्मचारी चाहते हैं कि सरकार 13 मई को उनके साथ हुए समझौते का सम्मान करते हुए मानी गई मांगों को तत्काल लागू करे और हड़ताल का स्थायी समाधान निकाले। उन्होंने कहा कि ठेका प्रथा समाप्त करना, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना, सफाई एवं सीवर कर्मचारियों की पक्की भर्ती करना तथा समान काम का समान वेतन देना कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में शामिल है।

सामाजिक एवं जनसंगठनों से समर्थन की अपील

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा तथा हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह एवं महासचिव गुलशन भारद्वाज ने प्रदेश के सभी नागरिकों, राजनीतिक दलों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, दलित संगठनों तथा मजदूर-कर्मचारी एवं किसान संगठनों से अपील की है कि प्रदेश के सबसे गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर सफाई एवं सीवर कर्मचारियों के साथ खड़े हों।

उन्होंने कहा कि सरकार और कर्मचारियों के बीच बनी सहमति को लागू करवाने के लिए चलाए जा रहे इस आंदोलन में सभी संगठन अपना समर्थन एवं सहयोग दें तथा समाज के सबसे कमजोर वर्ग के कर्मचारियों को न्याय दिलाने में अपनी भूमिका निभाएं।

कोरोना काल में सफाई कर्मचारियों की सेवा को नहीं भुलाया जा सकता

शास्त्री ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति समर्पण किसी से छिपा नहीं है। कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में जब लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे थे, उस समय सफाई कर्मचारियों ने दिन-रात अपनी जान जोखिम में डालकर शहरों की सफाई व्यवस्था संभाली और नागरिकों की सेवा की।

उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारियों की जायज मांगों को नजरअंदाज करने के बजाय सरकार को उनके साथ हुए समझौते को लागू करना चाहिए।

जनता और कर्मचारियों के बीच दरार पैदा करने वालों की निंदा

नगरपालिका कर्मचारी संघ ने उन असामाजिक तत्वों की भी कड़ी निंदा की है, जो आंदोलन को बदनाम करने तथा जनता और सफाई कर्मचारियों के बीच दरार पैदा करने की नीयत से सड़कों पर कूड़ा फैलाने जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं।

शास्त्री ने प्रदेश के नागरिकों से अपील की कि यदि हड़ताल के कारण किसी नागरिक को सफाई अथवा गंदगी से संबंधित परेशानी होती है तो वे आंदोलनरत कर्मचारियों के साथ विवाद करने के बजाय नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला एवं स्थानीय इकाई के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। संघ के कार्यकर्ता आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में हरसंभव सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी और आम जनता एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही व्यवस्था का हिस्सा हैं। सरकार को दोनों के हित में तत्काल बातचीत कर 13 मई के समझौते को लागू करते हुए हड़ताल का समाधान करना चाहिए।

आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया  कमला राज्य उपाध्यक्ष जिला प्रधान दलीप बोहोत,राज्य सचिव अनूप चंडालिया राज्य सचिव अजय शास्त्री जिला सचिव अनिल चिंडालिया कॉमरेड वीरेंदर डंगवाल जिला सचिव CITU
 जिला उपप्रधान सुदेश जैनवाल, जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला राकेश चिंडालिया महेन्द्र कुड़िया सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन श्रीनदं ढकोलिया वरिष्ठ उपप्रधान  सफाई कर्मचारी यूनियन, जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन से प्रधान राहुल चिंडालिया सचिव विशाल पारचा वरिष्ठ उपप्रधान मदन देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन फायर यूनियन प्रधान मेघ श्याम राकेश चिंडालिया रमेश विद्लान हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी
रणजीत शुक्ला प्रधान कार्यालय लिपिक यूनियन यूनियन प्रेमपाल प्रचार सचिव, दर्शन सोया प्रधान NIT जॉन सुरेन्द्र चौटाला, लक्ष्मण परचा ऑडिटर धर्म सिंह नरेश भगवाना बल्लभगढ़ जोन राजबीर चिंडालिया दानसिंह  नैन उज्ज्नवाल राकेश मेंढ़वाल सुनील मेहरोलिया  श्री पाल मौर्या बल्लू चिंडालिया  राहुल मेंढवाल गुलशन ललित सोनू बेनीवाल जतिन उज्जैन वाल महिला नेता सुरेश देवी ललिता राजवती कविता  बिना शकुंतला सुनीता कमलेश अनुराधा सपना आदि उपस्थित रहे

No comments :

Leave a Reply